फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन पार्किंग का निगम ने शुरू किया ट्रायल, 31 मार्च तक फ्री में करें वाहन खड़े

विज्ञापन
दुर्गा भवन मंदिर के पास बनी पार्किंग मैं खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
नगर निगम ने नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन पार्किंग को ट्रायल के आधार पर शुरू कर दिया है। योजना के तहत 31 मार्च तक पार्किंग दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए खुली रहेगी। इसके लिए निगम की ओर से कोई पार्किंग फीस नहीं ली जाएगी। पार्किंग में वाहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी पार्किंग का निर्माण करने वाले ठेकेदार की रहेगी। निगम ने होली के त्योहार को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्त भिवानी स्टैंड पर पीपीपी मोड के तहत नगर निगम ने पार्किंग एवं कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण करवाया है। बिल्डिंग के अंदर अंडरग्राउंड दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है, जबकि दूसरी, तीसरी व चौथी मंजिल पर कारों के लिए व्यवस्था की गई है। पार्किंग के अंदर जीपीएस सिस्टम से जोड़कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऊपर एलिवेटेड रोड से ही कार पार्किंग के अंदर जाएंगी व आएंगी। बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा रहेगा, किस पार्किंग में कितनी गाड़ी खड़ी हैं। कितने वाहनों की क्षमता है। जैसे ही गाड़ी बाहर आएंगी या अंदर खड़ी होगी, तुरंत वाहनों की संख्या अपडेट हो जाएगी। सोमवार व मंगलवार को पार्किंग में 100 से ज्यादा कारें खड़ी की गई हैं। जबकि दोपहिया वाहनों की संख्या अभी कम है।
होली के त्योहार को देखते हुए ट्रायल के तौर पर महाराजा अग्रसेन पार्किंग को चालू कर दिया गया है। 31 मार्च तक निशुल्क पार्किंग रहेगी। साथ ही वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पार्किंग का निर्माण करने वाले ठेकेदार की रहेगी। अप्रैल में हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास करके पार्किंग को संचालन के लिए ठेके पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें