फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: महंत प्रेमदास का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल

Sun, 18 Sep 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

यहां महामंडलेश्वर कपिलपुरी, महामंडलेश्वर करणपुरी, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद, बाबा ईश्वर शाह, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक बीबी बतरा, मेयर मनमोहन गोयल समेत अनेक श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
महंत प्रेमदास का निधन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में सत बाबा सांवल शाह गद्दीनशीन महंत बाबा प्रेम दास का रविवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। शाम को वैश्य कॉलेज के पास प्राचीन शिव मंदिर श्मशान भूमि पर उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। महंत की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी शामिल हुए। 

विज्ञापन


रविवार को भाली में धर्मार्थ औषधालय विद्यालय एवं वैदिक गुरुकुल का शिलान्यास होना था। इसकी तैयारियां हो चुकी थी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था। कार्यक्रम शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले महंत को अचानक सीने में दर्द हुआ। इस पर उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां महंत को मृत घोषित कर दिया गया। उनके चार पुत्र गौरव शास्त्री, सुखा शाह, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती व काला बाबा हैं।

शहर की भिवानी चुंगी स्थित राजेंद्र कॉलोनी में रहने वाले महंत की हृदय गति से मौत होने की खबर थोड़ी देर में पूरे शहर में फैल गई। सूचना पर उनके अनुयायियों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। भिवानी चुंगी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
विज्ञापन


यहां महामंडलेश्वर कपिलपुरी, महामंडलेश्वर करणपुरी, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद, बाबा ईश्वर शाह, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक बीबी बतरा, मेयर मनमोहन गोयल समेत अनेक श्रद्धालु पहुंचे। सेवादार नरेश बहल ने बताया कि शाम चार बजे के बाद वैश्य संस्थान के पीछे प्राचीन शिव मंदिर श्मशान भूमि में महंत की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। महंत की बेटी शिल्पा अपने पति गौरव के साथ पिता के अंतिम दर्शन को पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें