फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा महम : राधा

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। महम हलके से निर्दलीय प्रत्याशी राधा अहलावत का कहना है कि राजनीति रुपये कमाने का नहीं बल्कि लोगों की सेवा का माध्यम है। अहंकार का राजनीति में कोई स्थान नहीं है। महम की जनता अहंकार व परिवारवाद को बर्दाश्त नहीं करेगी। वे वीरवार को भैणी महाराजपुर, लाखन माजरा, सीसर, भराण और मोखरा गांव में ग्रामीणों से संवाद कर रही थी।
विज्ञापन

राधा ने कहा कि मौजूदा विधायक ने पांच साल हलके में कोई काम नहीं किया। इससे पहले विधायक रहे सबकी हाजिरी अपने फार्म हाउस पर लगवाते थे। परिवारवाद के चलते अब बेटे को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि महम के लोग परिवारवाद को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम से ही चंडीगढ़ तक का सफर किया जा सकता है। छल-कपट व दूसरे का अहित करने से राजनीति नहीं होती। ऐसे नेताओं को महम की जनता मौका नहीं देगी। राधा अहलावत ने कहा कि महम की जनता से उनका पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि इस बार महम के लोगों का सरकार में साझा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें