फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फुटबाॅल स्पर्धा में महम ने गुरुग्राम को हराया

Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से गांव बादली के चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में हरियाणा सीनियर लीग के दूसरे दिन के मुकाबले हुए। पहले मैच में सतवीर एफसी महम ने हीरोज यूनाइटेड गुरुग्राम को 3-0 से हराया जबकि भूना एफसी ने स्ट्राइकर एफसी को 2-1 से हराकर अगले दौर में स्थान बनाया।
विज्ञापन

एमजीएमडी झज्जर ने यूनाइटेड ब्लू गुरुग्राम को 4-3 से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले मुकाबले में मुख्यतिथि के तौर पर डाक्टर रमन ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। फुटबाल एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक गुलिया, फतेहाबाद सचिव राजेश, हिसार सचिव संदीप दलाल, पानीपत सचिव सुमित पीटर, पुनीत कोच, विकी गुलिया, रामभक्त ठेकेदार, शक्ति सिंह, विश्वजीत फुटबाल कोच दादरी मौजूद रहे। हरियाणा प्रदेश की आठ टीमें भागीदारी कर रही है। फुटबॉल एसोसिएशन सचिव अशोक गुलिया ने बताया कि एक माह तक चलने वाली लीग में बड़े क्लब की टीमों में कई बड़े खिलाड़ी भाग लेंगेद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें