फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगन सुसाइड केस : दिव्या की सुरक्षा को लेकर सेशन कोर्ट ने मांगी एसपी से रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या की सुरक्षा को लेकर सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन की अदालत ने एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए पुलिस को 14 जनवरी तक अदालत में जवाब देना है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, 18 जून को सूचना मिली कि डोभ गांव निवासी मगन ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या कर दी है। पिता रणबीर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसकी पत्नी दिव्या ने अपने प्रेमी कांस्टेबल दीपक के साथ मिलकर प्रताड़ित किया था। इस कारण उसे आत्महत्या की है। पुलिस ने दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। दीपक को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 नवंबर को अदालत में सुनवाई हुई। उसी दिन दिव्या ने अपने वकील के माध्यम से सेशन जज की अदालत में सुरक्षा को लेकर अर्जी दाखिल की। कहा कि पेशी के दौरान उसे दूसरे पक्ष से खतरा बना हुआ है। ऐसे में उसे सुरक्षा दी जाए। अब अदालत ने एसपी रोहतक से अगली सुनवाई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें