फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मदवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों में ग्रेड पे मुद्दे पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक 25 मार्च को आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय सहायकों के ग्रेड पे को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सहायकों का ग्रेड पे हरियाणा सचिवालय के समान करने के स्पष्ट आदेश दिए गए पर सरकार ने उन्हें सही तरीके से लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने आदेशों की गलत व्याख्या कर उन्हें लागू करने की कोशिश की गई पर वो नियमों के विपरीत है। इस मुद्दे पर उपस्थित कर्मचारियों ने एकमत होकर विरोध दर्ज कराया और इसे गंभीर अन्याय बताया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस विषय को लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और न्याय की मांग करेगा। यदि इसके बावजूद समाधान नहीं होता है तो कर्मचारी कानूनी रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में दयानंद छिकारा, सुरेश कौशिक सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें