रोहतक। वैश्य महाविद्यालय एनएसएस के स्वयंसेवकों ने योग के साथ अपने दिन की शुरुआत की। इसके पश्चात सैनी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवार ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा एवं जीवन के नैतिक मूल्यों के बारे में बताया। इसके बाद महिला थाने की एसएचओ सुदेश ने स्वयंसेवकों को बढ़ते साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। मौके पर फिजिक्स विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनीषा ने भी जलवायु परिवर्तन विषय पर अपना व्याख्यान से स्वयंसेवकों को रूबरू करवाया। देशभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता कराई। इस दौरान डॉ. मुकेश, डॉ. पिंकी यादव, डॉ. विनीत बाला, डॉ. सुनैना, डॉ. विकास चाहर, डॉ. उन्मेष मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद