रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेंडर सेंसेटाइजेशन विषय पर जागरूकता रैली निकाली। एमडीयू के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा विभाग से प्रारंभ यह जागरूकता रैली विश्वविद्यालयों के विभिन्न विभागों, प्रशासनिक भवन से होते हुए गेट नंबर दो पर संपन्न हुई और विद्यार्थियों एवं आमजन में लिंग संवेदीकरण का सार्थक संदेश देते हुए जागरूक किया। इस दौरान डाॅ. नीरू राठी, प्रो. कुलताज सिंह, प्रो. जितेंद्र, डाॅ. माधुरी हुड्डा, डाॅ. उमेंद्र मलिक, डाॅ. वनीता रोज समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रैली में एमडीयू के शिक्षा विभाग, सीआर कालेज ऑफ एजुकेशन, गौड़ ब्राह्मण काॅलेज ऑफ एजुकेशन, वैश्य काॅलेज ऑफ एजुकेशन और राष्ट्रीय काॅलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने भाग लिया।