फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्यूटी एंड वेलनेस के साथ-साथ सिक्योरिटी कोर्सेज के प्रति छात्रों को किया जागरूक

Sat, 27 Apr 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य दिलबाग सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत पूनम कुमारी वोकेशनल अध्यापिका ब्यूटी एंड वेलनेस के बारे में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करवा रही हैं। अध्यापिका पूनम कुमारी ने बताया कि ब्यूटी और वेलनेस की क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। युवतियों और महिलाओं के लिए महाविद्यालय में कौशल विकास प्रशिक्षण पढ़ाई के साथ-साथ करवाया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित हो जाने के बाद ब्यूटी और वेलनेस सेंटर खोल कर आजीविका कमाई जा सकती है।
विज्ञापन

पूनम कुमारी ने बताया कि आज के जमाने में ब्यूटी का मतलब सिर्फ शारीरिक सुंदरता ही नहीं रह गया है। ब्यूटी और वेलनेस यानी स्वास्थ्य को साथ लेकर चला जा रहा है। युवा पीढ़ी को प्रोफेशनल ब्यूटी एक्सपर्ट बनना चाह रहे हैं। यही सोच अब ग्रामीण क्षेत्र में भी बनती जा रही है। इसलिए पारंपरिक ब्यूटी पार्लर अब हाईटेक होकर स्पा सेंटर और ब्यूटी केयर सेंटर में बदलने लगा है। इसके लिए बाजारों में भी कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। इसमें आयुर्वेद, ब्यूटी कोर्स, कॉस्मेटोलॉजी, बाल, मेकअप, मेहंदी, नेल आर्ट, पोषण, लेजर थेरेपी, स्पा, सैलून मैनेजमेंट आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय कौशल योग्यता के विषय में अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांव में प्रभात फेरी लगाई गई। इसमें सभी बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें