26jjrp15- झज्जर। लोगों को जागरूक करते संस्था के सदस्य। फोटो- स्वयं
झज्जर। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और इंडेप्थ विजन फाउंडेशन की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रवासी मजदूरों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिवसीय अभियान चलाया गया। संस्था आईवीएफ से मनोज कुमार ने बताया कि संस्था की संयुक्त सचिव पूनम देशवाल के मार्गदर्शन में निधि व जितेंद्र ने रेवाड़ी रोड पर स्थित प्रवासी मजदूरों, स्नेहा व साहिल ने गुढ़ा बाईपास के पास, विकास धनखड़ व सिमरन ने बिरधाना रोड पर जागरूक किया। जॉनी व हन्नु ने गुरुग्राम बाईपास वाली झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को जागरूक किया। संस्था सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया से सिमरन ने भी जागरूक किया। संवाद