महम कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते सदस्य। स्रोत कालेज
महम। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रो. सुखवीर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभाजन के दौरान हुई पीड़ा एवं बलिदान से अवगत कराया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक बैरवाल ने विभाजन की विभीषिका पर अपना ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम भूपेंद्र, आकाश, एनएसएस अधिकारी शेखर एवं डॉ. संगीता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संवाद