फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कैडेट्स को पर्यावरण को साफ सुथरा रखने और इसमें अपना सहयोग देने के विषय से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के कुछ सरल उपाय कैडेट्स के साथ साझा किए। इसके तहत उन्हें घर की खाली जमीन, बालकनी या छत पर पौधे लगाने, ऑर्गेनिक खाद, गोबर या जैविक खाद का पेड़ पौधों में प्रयोग करने, कपड़े के बने थैले प्रयोग करने, पॉलिथीन-प्लास्टिक प्रयोग न करने, खिड़की से पर्दे हटाकर दिन में सूरज की रोशनी प्रयोग करने पर जोर दिया गया। एनएसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट उन्मेष मिश्र ने कहा कि देश पर्यावरण संरक्षण में प्रारंभ से ही आगे रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमारे पूर्वजों ने भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की सुरक्षा पर काम किया है। वर्तमान में कुछ प्रेरक लोग भी ऐसा कर रहे हैं। हमें भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए, वरना हमारी डिग्रियां व्यर्थ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें