फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संत कबीर दास जयंती समारोह में 35 बसों से गोहाना पहुंचे अनुयायी

विज्ञापन
22सीटीके27...गोहाना में आयोजित राज्य स्तरीय संत कबीर दास जयंती समारोह में शमिल होने जाते रोहतक
विज्ञापन
रोहतक। विश्व को प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले महान संत कबीर दास की जयंती पर गोहाना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में जिले के सर्वसमाज के अनुयायियों ने भी भाग लिया। रोहतक से 35 बसों में लगभग एक हजार अनुयायियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह के संबोधन को सुना।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग की ओर से समारोह में जाने वाले लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई। गत दिनों विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ ने संत कबीर दास जयंती की तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से संत महात्माओं की शिक्षा व विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए संत महापुरुष सम्मान व विचार प्रचार-प्रसार योजना क्रियांवित की जा रही है। इस योजना के तहत संतों और महापुरुषों के साथ-साथ वीरांगनाओं की शिक्षा और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में गोहाना में महान संत कबीर दास की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें