फोटो 05 महम में लोक कल्याण मेले के दौरान लाभार्थी को फार्म सौंपते सदस्य । स्रोत नपा
- फोटो : Archive
महम। स्थानीय नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इसमें रेहड़ी, फड़ी,पथ विक्रेताओं, कामगारों, को सरकार द्वारा दी जा रही पीएम स्वनिधि योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। नगर पालिका सचिव नवीन नांदल ने बताया कि जो भी पथ विक्रेता महम नगर पालिका के तहत आते हैं, वे अपना लोन जारी करा लें।
सरकार की ओर से 15 हज़ार, 25 हजार, 50 हजार के लोन की सुविधा का प्रावधान है जिन्होंने इस स्कीम के तहत लोन लिया है, सरकार उनको आठ योजनाओं, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति, आयुष्मान योजना, मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, बीओसीडब्ल्यू, श्रम योगी, स्वनिधि से समृद्धि के तहत लाभ देने का कार्य किया है। इस स्कीम के तहत दो लाभार्थियों के क्रेडिट कार्ड भी बनाए गए हैं।
बताया कि लोक कल्याण कैंप का आयोजन 1 से 30 जून तक नगर पालिका द्वारा निरंतर चलाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि फतेह सिंह, वार्ड-5 के पार्षद अनिल चावरिया, वार्ड 8 के पार्षद विनोद गोयल, पार्षद प्रतिनिधि जयनारायण, पीएम स्वनिधि/सीपीओ ब्रांच रोहतक से पीएम स्वनिधि ज्योति सहगल, पीएम स्वनिधि एक्सपर्ट सूरज, मोनू व अन्य पथ विक्रेता मौजूद रहे। संवाद