फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बंधक बनाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर 7 लाख रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चिकन कार्नर संचालक को एक युवती ने घर बुलाकर पहले तो उसकी अश्लील वीडियो बनाया, फिर बंधक बनाकर सात लाख रुपये की मांग की। साथ ही जबरन जेब से 5500 रुपये की नकदी निकाली थी। साथ में धमकी दी उनके बदमाशों से संपर्क हैं अगर किसी को कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा। बकाया पैसे देने और किसी को न बताने की बात कहकर करीब चार घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने युवती व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पाॅश इलाके में चिकन कार्नर चलाने वाले युवक ने बताया कि वह चिकन कार्नर चलाता है। छह माह से एक लड़का व दो लड़कियां काॅर्नर पर आती थे। एक लड़की ने खुद को पुलिस लाइन के नजदीक होटल की कर्मचारी बताती थी। वह कई बार उधार भी सामान लेकर जाती थी। तीन नवंबर को उसके पास लड़की की कॉल आई और कहा कि सुखपुरा चौक इलाके में खाने भेज दीजिए। उसने ज्यादा दूरी होने के कारण मना कर दिया। चार नवंबर को दोबारा कॉल आई। उसके कहा कि उसने नौकरी छोड़ दी है। अपने बकाया 1320 रुपये ले जाओ। वह बाइक पर बताई गई जगह पहुंचा। पहले तो लड़की ने कॉल रिसीव नहीं की, फिर कॉल आई और उसे एक दुकान के ऊपर बने कमरे में बुलाया। वह नीचे बाइक खड़ी करके ऊपर गया तो लड़की व एक बुजुर्ग महिला थी। उसने पैसे मांगे थोड़ी देर रुकने की बात कहकर बैड पर गिरा दिया। तभी तीन व्यक्ति आए और दरवाजा बंद कर दिया। पहले उसको पीटा, फिर जबरन कपड़े उतरवाकर लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाया। फिर काफी देर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर साढ़े सात लाख रुपये मांगे।
10 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर किए :
पीड़ित ने आरोपियों से कहा कि इतनी बड़ी राशि नहीं है। आखिर में डेढ़ लाख रुपये लेने के लिए आरोपी तैयार हो गए। उसी दौरान जेब से 5500 रुपये की राशि निकाल ली। साथ ही मोबाइल से 10 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। बड़ी उम्र की महिला आई और बोली पैसे मिलने के बाद छुड़वा दूंगी। वह मोबाइल लेकर बाथरूम में बहाने से गया और बुजुर्ग महिला की पैसे मांगने की बात रिकॉर्ड की। साथ ही अपने भतीजे को सूचना दी। आरोपियों ने उसे सवा 9 बजे तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। इसके लिए दबिश दे रहे हैं।
सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें