मानसरोवर पार्क स्थित एक मिठाई की दुकान पर सैंपल लेते अधिकारी। संवाद
रोहतक। त्योहारी सीजन में दिवाली से पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और एफडीए की संयुक्त टीम ने सोमवार को जींद बाईपास, डी पार्क और मानसरोवर पार्क के नजदीक मिठाई की दुकानों की जांच की। जांच कर मिठाइयों के आठ सैंपल भरे गए, जिनको जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा गया है।
सोमवार को सबसे पहले संयुक्त टीम जींद बाईपास पर पहुंची, जहां मिठाई की दुकान से बरफी, रसगुल्ले व गुलाब जामुन के एक-एक सैंपल भरे गए। इसके बाद टीम डी पार्क पर पहुंची, जहां मिठाई विक्रेता की मौजूदगी में गुलाब जामुन, खोया व आलु मसाले का सैंपल लिया। इसके बाद टीम मानसरोवर पार्क के नजदीक मिठाई की दुकान पर पहुंची और डोडा बरफी व काजू कतली के सैंपल भरे। डॉ. पवन चहल ने बताया कि आठ सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जांच में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की तरफ से इंस्पेक्टर सुजीत कुमार व उनकी टीम शामिल रही।