फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लुड्डो क्लब ने केक काटकर मनाया पेड़ पौधों का जन्मदिन

Thu, 06 Jun 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली के खेल मैदान में पर्यावरण दिवस पर तीन वर्ष पहले लुड्डो क्लब द्वारा लगाए गए पेड़ का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वृक्षरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

क्लब सदस्य मोहित गुलिया ने युवाओं को बताया कि पेड़ों की देखभाल का जिम्मेवारी युवाओं को निभानी चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ शरीर की कल्पना की जा सकती हैं। पर्यावरण में शुद्धता बनाने के अब तक लुड्डो क्लब द्वारा खेल मैदान में 100 से ज्यादा वृक्ष लगाए जा चुके हैं। सदस्यों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की रूपरेखा तैयार की है जिसके तहत आने वाले दिनों में वृक्ष लगाने का अभियान जोरशोर से चलाया जाएगा। इस अवसर पर मनोज, विक्रम, रोहतास, मोहित गुलिया प्रधान हेमसा झज्जर, जसबीर, सोनू, जोगेंद्र, नरेश कुमार, धर्मेंद्र, राजकुमार, सतबीर सिंह, अजीत मास्टर, हर्ष, रमेश, सतीश, अमन, राजा, नवीन मास्टर और विकास सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें