फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से पिस्तौल के बल पर मोबाइल और आठ हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी स्टैंड स्थित एक परचून की दुकान पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार को बंधक बनाकर मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद तीनों आरोपी कलानौर की ओर से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलानौर थाना में रिषीराम निवासी गद्दी खेड़ी ताजा माजरा ने बताया कि उसकी भिवानी चुंगी स्थित परचून की दुकान है। 15 दिसंबर रात साढ़े 8 बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक कार आकर रुकी, जिसमें तीन युवक सवार थे। उनमें से एक युवक ने पानी की बोतल और नमकीन मांगी। जब वह सामान देने लगा तो एक युवक ने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उक्त आरोपियों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और गल्ले से करीब आठ हजार की नकदी निकाल ली और कार में सवार होकर कलानौर की ओर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें