रेवाड़ी। शहर में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी सेक्टर-4 स्थित गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही उपभोक्ता लाइन में लग गए लेकिन कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद ही सिलिंडर मिल पाया।
अरूण ने बताया कि वह अपने पिता के साथ एजेंसी पहुंचे थे और करीब चार घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद उन्हें सिलिंडर मिला। विपिन ने कहा कि वह सुबह से लाइन में लगे हुए थे और काफी मशक्कत के बाद ही सिलिंडर प्राप्त हो सका।
विज्ञापन
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलिंडरों से संबंधित शिकायतों को त्वरित निवारण करवाया जा रहा है।
-
गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं:
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने बताया कि उपभोक्ता को गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा घरों में ही सिलेंडर की सप्लाई करवाई जा रही है। रेवाड़ी को प्रतिदिन 200 वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलिंडरों का कोटा आवंटित किया गया है।