फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोकेश सैनी ने इंडोनेशिया में हुई कराटे स्पर्धा में जीता रजत पदक

Tue, 02 Sep 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के लोकेश सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

इंडोनेशिया में हरियाणा के तीन जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में 18 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। महेंद्रगढ़ निवासी लोकेश सैनी ने बताया कि इंडोनेशिया के जकार्ता में 29 से 31 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जापान के खिलाड़ी से दो प्वाइंट से हार के कारण स्वर्ण पदक से चुक गए। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के हिसार से खिलाड़ी नवदीप व भिवानी से संदीप ने हिस्सा लिया था। तीन सितंबर को महेंद्रगढ़ में स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें