फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोगरिथम के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया, प्रायिकता-सांख्यिकी के सवाल रहे सरल

विज्ञापन
2-रोहतक के आंबेडकर चौक ​स्थित मॉडल स्कूल से पेपर देकर लौटते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। पेपर में पूछे गए लघुगणक (लोगरिथम) के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझा दिया। प्रायिकता और सांख्यिकी के सवाल आसान रहे।
विज्ञापन

जिले में 24 परीक्षा केद्रों पर सोमवार को 12वीं कक्षा के 3000 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने गणित विषय का पेपर दिया। पेपर देकर लौटे विद्यार्थी खुश नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा, पेपर मध्यम वर्ग का आया था।
केमिस्ट्री और फिजिक्स विषय की परीक्षा से गणित का पेपर आसान रहा। मुख्य रूप से प्रश्न कंसेप्चुअल क्लैरिटी आधारित आए थे। हालांकि, अधिकांश विद्यार्थियों को समाकलन और अवकलन कैलकुलस को हल करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

फोटो : 03
रिलेशन फंक्शन और ट्रिग्नोमेट्री के सवाल सबसे आसान थे। इंटीग्रेशन और डेफीसीएशन के सवाल काफी कठिन थे। उनको हल करने में समय लगा।
- दीपाशु, परीक्षार्थी।
-
फोटो : 04
गणित के पेपर में प्रायिकता और सांख्यिकी के आसान सवाल पूछे गए थे। लघुगणक के सवाल काफी कठिन थे। सभी प्रश्न लगभग एनसीईआरटी से ही आए थे। - प्रथम अहलवात, परीक्षार्थी।

फोटो : 05
फिजिक्स और केमिस्ट्री की अपेक्षा गणित का पेपर आसान और सरल रहा। लोगरिथम ही सबसे मुश्किल था। करीब 70 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। - मनोज, परीक्षार्थी।
विज्ञापन

2-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल से पेपर देकर लौटते विद्यार्थी। संवाद

2-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल से पेपर देकर लौटते विद्यार्थी। संवाद

2-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल से पेपर देकर लौटते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें