फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ताले में बंद सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वेंटिलेटर मरीज को ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायता करता है। मरीज को सांस की दिक्कत होने पर वेंटिलेटर के सहारे ही सांस के प्रवाह को आसान किया जाता है। नागरिक अस्पताल में कहने को तो करीब 40 वेंटिलेटर हैं। इसमें 10 पीएम केयर फंड के वेंटिलेटर भी शामिल हैं, जो कोरोनाकाल में अस्पताल को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला की टीम नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर की स्थिति का जायजा लेने पहुंची। यहां प्रथम तल पर बने कक्ष में वेंटिलेटर बंद मिले। दरवाजे के बाहर ताला लटका था। इनको देखकर यह बिल्कुल भी नहीं लगा कि ये उपयोग में हैं। वेंटिलेटर के इस्तेमाल को लेकर अस्पताल का स्टाफ भी गोलमोल जवाब देता रहा।

रखरखाव के लिए एक भी कर्मचारी नहीं
सूत्रों की मानें तो नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर के रखरखाव के लिए एक भी कर्मचारी नहीं है। सभी वेंटिलेटर मरीजों के प्रयोग से बाहर हैं। वहीं पीएम केयर फंड से प्राप्त वेंटिलेटर का अब तक उपयोग नहीं किया है। पीएम केयर फंड से प्राप्त कई जिलों से यह शिकायत भी आई थी कि वेंटिलेटर चलते-चलते बंद हो जाता है। ऐसे में मरीज की जान पर आ जाती है। इससे बचने के लिए इनका प्रयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन


वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले मरीज किए जाते हैं पीजीआई रेफर
सूत्रों के अनुसार, नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले मरीज न के बराबर आते हैं। भूले भटके कोई मरीज यहां पहुंच भी जाता है तो उसे पीजीआई रेफर कर दिया जाता है। नागरिक अस्पताल में एक भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है।

नागरिक अस्पताल में छिपाई जा रही असल तस्वीर
सूत्रों की मानें तो अस्पताल प्रशासन सच्चाई को दबा रहा है। यही कारण है कि कर्मचारी भी साफ-साफ जवाब देने में कतरा रहे हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि हमारे पास वेंटिलेटर की कमी नहीं है। सभी सुचारु हैं। ऐसे में इतने बड़े अस्पताल में वेंटिलेटर की जरूरत वाला एक भी मरीज क्यों नहीं पहुंच रहा।




वर्जन
हमारे पास कुल 40 वेंटिलेटर हैं। इसमें पीएम केयर फंड से प्राप्त वेंटिलेटर भी शामिल हैं। सभी वेंटिलेटर कार्य कर रहे हैं। इनके रखरखाव का पूरा ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि सारी मशीनें दुरुस्त हैं।
विज्ञापन

- डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें