फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम मालिक शटर नीचे कर ग्राहकों को बेच रहा था जूते-चप्पल, पुलिस ने मारा छापा, केस किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने बड़सी गेट के समीप एक जूते के शोरूम पर छापा मारा। इस दौरान शोरूम मालिक शटर नीचे कर ग्राहकों को जूते-चप्पल बेचता हुआ मिला। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बड़सी गेट स्थित एक जूते-चप्पल के शोरूम का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया कि शोरूम मालिक शटर बंद करवाकर जूते-चप्पल बेच रहा है। यह वायरल वीडियो एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत के पास भी पहुंचा। इस पर उन्होंने तुरंत किला बाजार पुलिस चौकी को मामले में कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पहले एक पुलिस कर्मचारी सादे कपड़ों में शोरूम के गेट के पास गया। वहां मौजूद शोरूम के कारिंदे के शटर खोलकर पुलिस कर्मचारी को अंदर घुसा लिया और शटर बंद कर दिया। कर्मचारी ने अंदर जाकर देखा कि सात-आठ महिलाएं खरीदारी कर रही थीं। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी भी शोरूम के अंदर पहुंच गए और शोरूम मालिक व ग्राहकों को काबू कर लिया। शोरूम मालिक पुलिस के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस शोरूम मालिक को किला बाजार चौकी में ले आई।
दुकानदार बोला- अनजाने में खोली दुकान, ग्राहकों ने कहा - शादी के लिए खरीदारी करने आए थे
शोरूम मालिक मुकेश कुमार ने कहा कि उसे पता नहीं था कि जूतों की दुकानों के खुलने का समय सुबह 11 बजे तक है। अगर उसने दुकान खोली है तो अनजाने में खोली हैं, आगे से ऐसा नहीं होगा। वह सरकार के आदेशों का पालन करेगा और आगे किसी भी प्रकार से कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। वहीं ग्राहक सुनीता के अनुसार उनके घर में शादी है, इसलिए वह जूते-चप्पल खरीदने आई थी। उन्हें यह पता था कि सुबह 11 बजे तक दुकान खुलती है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी व लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में शोरूम के मालिक मुकेश उर्फ गुल्लू के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। लॉकडाउन लगा हुआ है और वह दुकान को खोलकर सामान बेच रहा था। इसलिए हमने मामला दर्ज किया है। - भीम सिंह, इंचार्ज, किला बाजार चौकी
एसडीएम भी पहुंचे मार्केट
उधर बाजारों में दुकानें खुली होने की जानकारी पर एसडीएम भी सुबह बाजारों में निकले। इस दौरान कुछ दुकानों के ताले खुले थे। एसडीएम ने उन दुकानों के शटर को ऊपर करवा कर देखा तो दुकानों के अंदर दुकानदार बैठकर सामान बेचते मिले। एसडीएम के बाजार में आने की सूचना मिलने पर अन्य मार्केट के दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद कर भागते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें