महम स्थित वन अधिकारी कार्यालय का दृश्य। संवाद
रोहतक। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के तहत पांच लाभार्थियों को 4 लाख 25 हजार रुपये के चेक वितरित किए। यह लाभार्थी स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे। वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान अब तक निगम की ओर से 15 लाभार्थियों को 16 लाख 40 हजार का ऋण वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किया है।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने स्थानीय जिला विकास भवन स्थित कार्यालय में 5 लाभार्थियों चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे ऋण की राशि का उपयोग उसी कार्य में करें, जिसके लिए यह ऋण लिया गया है और ऋण का भुगतान समय पर करें। इस अवसर पर निगम के जिला प्रबंधक डॉ. बिजेंद्र श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी अमन शर्मा, सतबीर फोगाट व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
महम स्थित वन अधिकारी कार्यालय का दृश्य। संवाद