फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी तीन वर्षीय व पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 31 तक कर सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबरी है। कोरोना काल के कारण विवि प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया के तहत पंजीकरण का समय बढ़ा दिया है। अब एलएलबी तीन वर्षीय व पीजी कोर्सों में प्रथम वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी 31 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं। पहले यह तिथि 14 अगस्त थी। शुक्रवार शाम विवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की देखरेख में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

विवि कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों की लगातार प्रार्थनाएं आ रही थी। इसके चलते पीजी कोर्सों के साथ एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के लिए पंजीकरण तिथि 31 अगस्त कर दी गई है। इसके अलावा इंटर मीडिएट कोर्सों के लिए पुराने विद्यार्थी दो किस्तों में फीस जमा करा सकते हैं। इसके तहत पहली किस्त 20 अगस्त व दूसरी 31 अगस्त तक जमा कराई जा सकती है। यह सुविधा विद्यार्थियों के आग्रह पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें