फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनचलों की सूची होगी तैयार, एसपी ने 10 दिन में रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्कूल, काॅलेज, आईटीआई व विवि के बाहर व अंदर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। थाना प्रभारी 10 दिन के अंदर उन मनचलों की रिपोर्ट तैयार करके भेजे, जो लगातार इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। यह कदम छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। साथ ही कॉलेजों के बाहर पुलिस तैनात की गई है। एसपी ने डीएसपी व थाना प्रभारियों को एक पत्र भेजा है। साफ किया है कि स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व दूसरे शिक्षण संस्थाओं के बाहर छात्राओं से अभद्रता, अश्लील टिप्पणी व छेड़छाड़ की वारदात संज्ञान में आई हैं। शिक्षण संस्थाओं के बाहर ऐसे युवाओं का जमवाड़ा लगा रहता है। इससे छात्राओं में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। छात्राएं किसी न किसी कारण से अपने माता-पिता या अपने शिक्षकों को शिकायत नहीं करती। ऐसे में पुलिस खुद कदम उठा रही है। स्कूल, कालेज, आईटीआई व दूसरे शिक्षण संस्थानों में जाकर ऐसे युवाओं का पता लगाएगी। ऐसे में डीएसपी व थाना प्रभारी अपने एरिया के शिक्षण संस्थानों का दौरा करें। प्राचार्य, प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक व शिक्षकों से बातचीत की जाए। आखिर शिक्षण संस्थान में सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। छात्राएं गुप्त तरीके से कैसे शिकायत कर सकती हैं। शिकायत पेटी कहां लगाई गई है। इसके अलावा सुरक्षा के क्या प्रबंध किए गए हैं। साथ ही 10 दिन के अंदर ऐसे मनचलों की सूची तैयार करके एसपी कार्यालय भेजी जाए।
विज्ञापन


महिला टीम की लगाई ड्यूटी
एसपी ने महिला थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई है कि कालेजों में छात्राओं के बीच जाकर बातचीत करें। बताए कि वे कैसे शिकायत कर सकती हैं। तकनीकी का सहारा लिया जा सकता है। पुलिस उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। एक दिन पहले महिला थाना प्रभारी प्रमिला के नेतृत्व में टीम कन्या किशोरी कालेज में भी पहुंची थी।

शहर को सेफ सिटी बनाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। मनचलों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। पहले तो उनको माता-पिता के सामने चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। साथ में सूची तैयार की जा रही है। पुलिस के लिए महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा बेहद अहम है।
विज्ञापन

हिमांशु गर्ग, एसपी


पुलिस की पाठशाला में उठे मुद्दे के बाद पुलिस सख्त
अमर उजाला फाउंडेशन व पुलिस प्रशासन की ओर से 18 सितंबर को कलानौर स्थित सत जींन्दा कल्याणा कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया था। यहां पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों समक्ष मनचलों द्वारा छेड़खाने करने, अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद कलानाैर में पुलिस ने मनचलों पर सख्ती करने का अभियान चलाया और पकड़ कर थाने ले गए। यहां चेतावनी देते हुए परिजनों के हवाले युवाओं को किया है। ऐसा ही अभियान अब जिले में पुलिस चलाने की तैयारी में है ताकि बेटियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें