फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निकाय चुनाव से पहले 40 लाख की शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक में बंद बॉडी के ट्रक से बरामद अंग्रेजी शराब की पेटियां। संवाद
विज्ञापन
निकाय चुनाव से ठीक पहले रोहतक में 900 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। पंजाब से लाई जा रही शराब इस खेप की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली व रोहतक में इसे सप्लाई करने का अंदेशा चुनाव में शराब बांटने की ओर भी इशारा करता है। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई करते हुए झज्जर के दहकोरा गांव निवासी ट्रक चालक बलवान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से शराब रोहतक लाई जा रही है। ट्रक में भरकर लाई जा रही शराब की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। बहु अकबरपुर में एक मंदिर के पास जांच कर रही पुलिस ने हिसार की ओर से आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोकाा। ट्रक से 900 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बंद बॉॅडी के ट्रक में ले जाई जा रही शराब की बिल्टी भी नहीं थी। ट्रक चालक से दस्तावेज मांगे गए तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। इसके चलते ट्रक को कब्जे लेने के साथ उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया। चालक से पूछताछ में उसने अपनी पहचान झज्जर के दहकोरा निवासी बलवान के रूप में दी। उसने बताया कि वह पंजाब से यह शराब लाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

चुनाव में बांटने के लिए तो नहीं आई थी शराब
प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव चल रहे हैं। अभी मतदान दूर है। प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो चला है। ऐसे में चुनाव में शराब बांटने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। शराब की इतनी बड़ी खेप का चुनाव से पहले मिलना भी इसी ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी पंजाब से आई शराब
पंजाब से आई शराब रोहतक में पहले भी पकड़ी जा चुकी है। सदर थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर दवा की पेटियों में भरकर ले जाई जा रही 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की थी। शराब तस्करों ने बंद बॉडी के ट्रक में दवाइयों के नाम पर शराब भरी हुई थी। इसकी बिल्टी भी दवाइयों के नाम पर बनाई हुई थी। गाड़ी में शराब की 518 पेटियों के साथ पुलिस ने सोनीपत के जसराना निवासी आरोपी ट्रक चालक सतीश को भी गिरफ्तार कर किया था।

शराब माफिया ने रोहतक को बनाया ट्रांजिट अड्डा
पंजाब से शराब रोहतक लाकर अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही है। इसके लिए रोहतक को ट्रांजिट अड्डे के रूप में विकसित किया है। पंजाब से यहां लाई गई शराब दूसरे वाहनों में भरकर दिल्ली व गुजरात के लिए सप्लाई की जाती है। पकड़े जाने की संभावना कम करने के लिए शराब माफिया ऐसा करता है।

विभाग को पंजाब से बड़ी मात्रा में शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके चलते शुक्रवार शाम को बहु अकबरपुर के पास जांच अभियान चलाया। यहां एक ट्रक से 900 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

- रीना, निरीक्षक, आबकारी विभाग।

पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- महेश, प्रभारी, बहु अकबरपुर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें