रोहतक। जून से शराब की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर पर 20 रुपये से अधिक तक कीमत बढ़ जाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में शराब नीति के तहत बोली लगाकर शराब की दुकान व बीयर बार का चयन किया जाएगा। आबकारी इंस्पेक्टर रीना नरवाल ने बताया कि अब जून से सभी अंग्रेजी, देसी शराब व बीयर की बोतलों के दाम 5 से 10 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। 150 रुपये में बिकने वाले पव्वे की कीमत करीब 190 रुपये हो जाएगी। बीयर के केन और बोतल पर भी 20-30 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
रीना नरवाल ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार की ओर से ठेकेदारों को शराब की दुकान के टेंडर दो साल के लिए कर दिए गए हैं। दो साल में प्रदेश से 14 करोड़ का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संवाद