19सीटीके34..एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक विभाग में आयोजित विशेष व्याख्यान में मौजूद विद्यार्थी। स
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा व सामरिक अध्ययन विभाग में मंगलवार को तनाव मुक्त रहने के बारे में विशेष व्याख्यान हुआ। यहां तनाव मुक्त रहने की जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने कहा कि वर्तमान समय में हम तनाव सहन नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान में 5 से 70 साल तक के सभी लोग तनाव का सामना कर रहे हैं। लोग हंसना भूल गए हैं। लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। हमें हर काम बिना किसी तनाव के करना चाहिए।
मुख्य वक्ता कुसुम ने कहा कि युवा अवस्था में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा हैं। हमें इसे कम करना चाहिए। हमें अपना ध्यान सकारात्मक सोच की तरफ लगाना चाहिए। हमें अपनी जिंदगी में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस पर कार्य करना चाहिए।
मुख्य वक्ता मोनिका ने कहा कि आजकल के बच्चे अपने माता-पिता के पास कम बैठते हैं। मोबाइल रूपी दुनिया में रहते हैं। इसमें तनाव की भावना पैदा होती हैं। इससे बचने के लिए हमें अपनी जीवन शैली को बदलना होगा। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक प्रो. एसपी वत्स, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. प्रोमिला, आईजी केडी श्योराण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।