फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ के पैर नहीं होते: हुड्डा पर सीएम सैनी ने कसा तंज, बोले- चुनाव से पहले सज गई थी कुर्सी, ढोल वाले भी आ गए थे

Mon, 17 Feb 2025 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज किया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि का नामांकन जमा कराने पहुंचे नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा सरकार से हिसाब मांग रहे थे।
विज्ञापन
रोहतक में सीएम सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन था। अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज किया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि का नामांकन जमा कराने पहुंचे नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा सरकार से हिसाब मांग रहे थे। उन्होंने जवाब देकर सवाल पूछे तो हुड्डा जवाब नहीं दे पाए। क्योंकि झूठ के पांव नहीं होते। अब 100 दिन के कामकाज पर कह रहे हैं कि कुछ नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीन गुणा गति से काम कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जितने वादे किए थे, वे सभी पूरे किए जाएंगे। अब तक सरकार 18 वायदे पूरे कर चुकी है। 10 पाइप लाइन में हैं, जिनकी वित्तीय व प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही पूरे किए जाएंगे। सीएम सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेता सरकार से हिसाब मांग रहे थे। उन्होंने हिसाब देकर जब उनसे सवाल पूछे तो एक का भी जवाब नहीं आया। क्योंकि झूठ के पैर नहीं होते। झूठ बोलने में कोई जोर नहीं लगता। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विस चुनाव से पहले कुर्सी सज गई थी। ढोल वाले भी आ गए थे। इतना ही नहीं, एक तरफ विपक्ष कहता था कि दो लाख युवाओं को नौकरी देंगे। जब सरकार नौकरी देने गली तो भर्ती रोको गैंग खड़ी कर दी। चुनाव आयोग ने भर्ती पर रोक भी लगा दी। जब उन्होंने युवाओं से वादा किया था कि मुख्यमंत्री की शपथ बाद में लूंगा, पहले सरकार बनते ही युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर देंगे। ऐसा ही किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी वार्ड प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही मेयर प्रत्याशी का नामांकन जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें