फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टूटा पड़ा लाइब्रेरी गेट, बजट पास होने पर भी निर्माण नहीं

विज्ञापन
14-पं नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में लाइब्रेरी का असुर​क्षित गेट। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
रोहतक। पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लंबे समय से लाइब्रेरी का मुख्य गेट असुरक्षित है। कॉलेज प्रशासन ने फरवरी माह में लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर लाइब्रेरी में दूसरा गेट लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके लिए 46,000 हजार का डिमांड ड्राफ्ट भी संबंधित विभाग को भेजने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका। 16 अप्रैल को लाइब्रेरी में छत का हिस्सा गिरने से दो छात्राएं घायल हो गई थी। घटना के बाद छात्राओं को पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

फरवरी में ही गेट को बताया था असुरक्षित
कॉलेज प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर लाइब्रेरी के मुख्य गेट को असुरिक्षत बताया था। छात्रों और स्टाफ की आवाजाही को देखते हुए दूसरे गेट की आवश्यकता जताई गई थी। इससे किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


46 हजार का ड्राफ्ट जमा, फिर भी काम लंबित
प्रशासन की ओर से दूसरे गेट के निर्माण के लिए 46 हजार का डिमांड ड्राफ्ट संबंधित विभाग को भेजा गया। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पाया। कॉलेज का कहना है कि प्रक्रिया विभागीय स्तर पर लंबित है।
वर्जन

कॉलेज प्रशासन ने समय रहते लाइब्रेरी की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए थे और फरवरी माह में ही लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर दूसरे गेट की मांग की गई थी। इसके साथ ही 46 हजार का डिमांड ड्राफ्ट भी विभाग को भेज दिया गया था। - प्रो. सुरेंद्र सांगवान, प्राचार्य, पं नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें