फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाद्य सुरक्षा प्रणालियों का पालन करने का पाठ पढ़ाया

Mon, 24 Mar 2025 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके12-एमडीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक व विद्या​र
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में खाद्य सुरक्षा गुणवत्ता आश्वासन और नियंत्रण, खतरों के प्रकार विषय पर रविवार को व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पूजा सुनेजा ने स्वागत भाषण दिया माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एलुमनी दीपक कंबोज ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता आश्वासन और नियंत्रण उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और उत्पाद की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। जैविक, रासायनिक और भौतिक खतरों को समझकर, उचित प्रक्रियाओं को अपनाकर और खाद्य सुरक्षा प्रणालियों का पालन करके हम सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर निर्माण की तैयारियों और अपने कौशल को विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डाॅ. केके शर्मा, डाॅ. अनीता और डाॅ. राजीव कपूर समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें