रोहतक। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगवतीपुर में एसिड अटैक बाल तस्करी बच्चों के अधिकार व रनवे कपल्स व फंडामेंटल ड्यूटीज बच्चों के अधिकारों के हितों से संबंधित एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैनल के अधिवक्ता प्रवीन कुमार कलसन ने बच्चों के अधिकारों व हितों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधे जरूरी है। यह हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन व खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। छात्रों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट व पोक्सो एक्ट की भी जानकारी दी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक की ओर से बच्चों को किताबें व पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक राकेश कुमार बडगूजर एडवोकेट व सुभाष चंद्र कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।