फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनू ने पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
25सीटीके16..पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयो द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम कॉलेज में बुधवार को स्लोगन और पोस्टर मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता और एनएसएस इकाइयों की ओर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में हंसिका को पहला स्थान, प्राची को दूसरा व भावना को तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनू को पहला, प्रिया को दूसरा व भूमि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. रेणु, डॉ. रामपाल, डॉ. राकेश, डॉ. पूनम वह अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कॉमर्स विभाग में वित्तीय साक्षरता एवं प्रबंधन विषय पर क्विज प्रतियोगिता में 6 टीमों में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें टीम ए (फ्रूटी, रितिका,पायल) ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन मंजू व डॉ. नेहा ने किया। इस अवसर पर सविता , मीनू, ज्योति, शबनम, गीता, रुचिका व विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनएसएस इकाइयों की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एनएसएस समन्वयक डॉ. नवीन डांगी ने की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में रोहतक नगर निगम के कंसल्टेंट अरविंद भाटिया तथा ललिन मेहता ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को पर्यावरण प्रदूषण, वनों का ह्रास, जल प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग तथा प्लास्टिक के दुष्परिणाम जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

25सीटीके16..पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयो द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें