सांपला। सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा और जीवन पर एक विस्तार व्याख्यान हुआ। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा सेल की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रशेखर रहे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं गंभीर समस्या बन चुकी है। यह न केवल जीवन व संपत्ति को नुकसान पहुंचती है, बल्कि समाज पर भी गहरा प्रभाव डालती है। सड़क दुर्घटनाओं में युवा वर्ग ज्यादा संख्या है क्योंकि वे तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाते है। जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा ने कहा कि युवा पीढ़ी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने भी कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।