फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाकी काम छोड़कर, सबसे पहले मतदान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आखिरकार निर्णायक घड़ी आ गई है। लोकतंत्र के पर्व के दिन आपका एक-एक वोट तय करेगा कि कौन-कौन प्रत्याशी विधानसभा तक का सफर तय करेगा। आज अपने मतदान का खुलकर प्रयोग कर साफ छवि के प्रत्याशियों को चुनकर प्रदेश की सरकार बनाने में भागीदार बनें। आपका एक वोट आपके पांच साल के भविष्य का फैसला करेगा।
विज्ञापन

जिले में चार विधानसभा क्षेत्र महम, गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर व कलानौर हैं। शनिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक जिले के 8 लाख 31 हजार से ज्यादा मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 56 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो पिछले 35 साल से महम हलका अव्वल रहा है। 2014 में हलके में 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1987 के बाद से सबसे ज्यादा है। अब देखना है कि शनिवार को हलके के लोग कितने प्रतिशत मतदान का नया रिकाॅर्ड बनाते हैं।
विज्ञापन


42 साल के इतिहास में 2014 में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग
साल महम गढ़ी सांपला रोहतक शहर कलानौर पूरा जिला
1982 69.81 68.54 72.07 61.85 68.06
1987 71.83 68.02 66.84 65.86 68.13
1991 65.98 64.50 61.21 60.78 63.12
1996 71.59 68.89 70.77 65.78 69.25
2000 77.59 70.75 59.68 64.36 68.09
2005 77.70 67.40 74.75 70.25 70.02
2009 77.77 68.66 62.17 62.14 67.68
2014 81.08 74.07 65.85 72.20 73.80
2019 76.45 74.10 60.20 67.63 69.54

जिले में चार सीट, 56 प्रत्याशी

हलका प्रत्याशी मतदाता बूथ
महम 19 198359 217
गढ़ी सांपला 9 220035 227
रोहतक शहर 15 197460 180
कलानौर 13 215312 207
.............
इन दस्तावेजों से कर सकते हैं वोटिंग
आधार कार्ड
मनरेगा जॉब कार्ड
बैंकों, डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक
श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड
भारतीय पासपोर्ट
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें