30 आईआईएम रोहतक में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ करते निदेशक प्रो. धीरज शर्मा व वक्त
रोहतक। आईआईएम रोहतक ने रविवार को टेडेक्स कार्यक्रम का 10वां संस्करण आयोजित किया गया। लर्न, अनलर्न, रीलर्न की थीम पर केंद्रित इस आयोजन में खेल, रक्षा, सार्वजनिक नीति, कला और रचनात्मक क्षेत्रों से आए दिग्गजों ने जीवन के प्रेरक अनुभव साझा किए। बतौर मुख्य वक्ता पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी डॉ. सत्य पाल सिंह ने कहा कि लर्निंग दिशा देता है, अनलर्निंग स्वतंत्रता देता है और रीलर्निंग उद्देश्य लौटाता है।
कार्यक्रम में 1600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। विवेक अत्रेय ने विद्यार्थियों को बड़ा सोचने और निडर होकर इनोवेशन करने के लिए प्रेरित किया। आईआईएम निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने कहा कि टेडेक्स पूरी तरह छात्रों की ओर से संचालित पहल है और यह संस्थान की बौद्धिक संस्कृति को समृद्ध करता है।
वक्ताओं में अशोक देशमाने, डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा, गुलशीण आनंद, गुरमंगल दास, प्रफुल गर्ग, प्रतिष्ठा देवेश्वर, प्रीति डिमरी, शिवम एस खजूरिया और विक्रम कोच्चर शामिल रहे।
वक्ताओं ने आत्म खोज और उद्देश्य के माध्यम से जीवन को नए सिरे से बनाने की भावनात्मक कहानियां साझा कीं। उन्होंने शुरुआती संघर्षों, पढ़ाई के दबाव और कॅरिअर में आए मोड़ों पर बात करते हुए बताया कि कैसे लर्निंग ने उनकी नींव मजबूत की और उन्हें सीमित मान्यताओं से मुक्त किया।
आईआईएम रोहतक में वर्तमान में 2500 से अधिक छात्र
अन्य वक्ताओं ने समुदायों में बदलाव लाने, अभिनय में नई सफलताएं पाने और बदलते उद्योगों के अनुसार खुद को रचनात्मक रूप से ढालने के अनुभव साझा किए। आईआईएम रोहतक में वर्तमान में 2500 से अधिक छात्र हैं। यह दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत प्रबंधन संस्थानों में शामिल है।