16सीटीके33.. गढ़ी सांपला में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते सांसद दीपेंद्र हुड
रोहतक। कुश्ती हरियाणा का परंपरागत खेल है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने दुनिया में देश व प्रदेश का डंका बजाया है। अच्छे खिलाड़ी की यही पहचान होती है कि वह अपने हुनर को लगातार निखारने की कोशिश करता है। विफलताओं से सीख लेकर बेहतर बनता है। यह कहना है सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। वह रविवार को गढ़ी सांपला में रामबीर पहलवान के अखाड़े पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सांसद ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों में नैसर्गिक प्रतिभा है। इसे देखते हुए पूर्ववर्ती सरकार की खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की नीयत से लागू की गई ‘पदक लाओ, पद पाओ’ और ‘स्पैट’ नीति से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पद, पैसा और प्रतिष्ठा दी गई। जब भी हमारा खिलाड़ी कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट जीतकर आया तो पद के साथ भरपूर पैसा व उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया गया। मौजूदा सरकार खिलाड़ियों के प्रति असंवेदनशील है।
खिलाड़ियों के प्रति असंवेदनशील है सरकार सांसद ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा में शाम-दाम-दंड-भेद, तंत्र-मंत्र-यंत्र का उपयोग कर सरकार बनाई है। ये मैनेज किया हुआ मैंडेट है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता बीजेपी के 100 दिनों की कार्यशैली और आसमान पर पहुंचे अहंकार से दुखी हैं। यह भी सच है कि हरियाणा की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा के बराबर मत प्रतिशत देकर मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे हम अच्छे से निभाएंगे। किसान, नौजवान की आवाज उठाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।