रोहतक स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर सांत्वना देने पहुंचे बाबा बालकना
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती हुड्डा के निधन पर मंगलवार को बाबा मस्तनाथ मठ के महंत व राजस्थान के विधायक बाबा बालकनाथ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा व अन्य गणमान्यजन पहुंचे।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण दोपहर बाद 3 बजे आवास पर आएंगे। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक बीबी बतरा, शकुंतला खटक, शादीलाल बतरा आदि मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती हुड्डा (75) का सोमवार को गुरुग्राम में देहांत हो गया था। उनके रामबाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। गुरुग्राम में ही उनके बड़े भाई सपरिवार रहते हैं।