संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली (रेवाड़ी)। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने पिछली बार की अपेक्षा इस बार अपनी संपत्ति कम दिखाई है। 2019 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3 करोड़ 94 लाख रुपये दर्शाइ थी। इस बार उन्होंने अपनी कुल संपत्ति दो करोड़ 90 लाख रुपये बताई है। कैश 2 लाख 80 हजार रुपये और सोना 120 ग्राम दर्शाया है, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है। इनके ऊपर करीब 40 लाख रुपये की देनदारी है। 2019 के चुनाव में देनदारी 57 लाख रुपये थी। लक्ष्मण सिंह यादव ने 2019 में कोसली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।