संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव 13.94 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 2019 के चुनाव में नामांकन के दौरान उन्होंने 10 करोड़ 80 लाख रुपये की संपत्ति दिखाई थी। 2024 के विधानसभा चुनाव में चिरंजीव राव संपत्ति बढ़ कर 13 करोड़ 94 लाख रुपये हो चुकी है। चिरंजीव राव के पास 50 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 3.38 लाख रुपये है। उनकी पत्नी के नाम 200 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 13 लाख 54 हजार है। 2 किलोग्राम चांदी भी है जिसकी कीमत 1 लाख 86 हजार है। करीब वाला 12 लाख रुपये की देनदारी है। कैश 65 हजार रुपये दर्शाया गया है। बैंक में 1.83 करोड़ की राशि बताई है। चिरंजीव राव ने नई दिल्ली से सीबीएसई बोर्ड से 2005 में 12वीं की परीक्षा पास की है। रोहतक एमडीयू से 2022 में एलएलबी उत्तीर्ण की है। पिछली बार चिरंजीव राव 1317 वोटों से जीते थे।