फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लक्ष्मण दास बतरा म्युनिसिपल पार्क का होगा सुंदरीकरण

Sun, 07 Jul 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पार्क में मौजूदा समस्याओं से चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी को अवगत कराते हुए लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के प्रतिनिधि रमेश राठी ने शनिवार को किला मोहल्ला स्थित लक्ष्मण दास बतरा म्यूनिसिपल पार्क में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अनिल खुराना, जगदीश खुराना, सुमित कुमार, रेवती नंदन काठपालिया, महेश काठपालिया, भारत भूषण बतरा, महेंद्र, बलबीर ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी को पार्क की सभी मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया। पार्क में समस्या का जायजा लेने के उपरांत चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी ने कहा कि जल्द ही नगर परिषद पार्क की चहारदीवारी कराई जाएगी। पार्क का सुंदरीकरण कराकर इसमें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पार्क में ट्रैक भी बनाया जाएगा। लोगों से चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी ने कहा कि सभी पार्कों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें