कोसली। थाना रोहड़ाई क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता पति ने एक पुलिसकर्मी पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला ने भी शिकायत दी है कि उसने पुलिसकर्मी को सहायता के लिए घर बुलाया था। इसी दौरान उसका पति आ गया जिसके बाद मारपीट हुई।
इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। बुधवार को पीड़ित अधिवक्ता ने गांव के सरपंच के साथ एसपी हेमेंद्र मीणा से मुलाकात कर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसकी पत्नी को गुमराह कर रहा है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई।
कोसली के डीएसपी विद्यानंद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। शिकायतों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि थाना रोहड़ाई क्षेत्र की यह घटना 26 अक्तूबर की है। दोनों पति-पत्नी के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है।
महिला ने भी शिकायत दी है कि उसने पुलिसकर्मी को सहायता के लिए घर बुलाया था। इसी दौरान उसका पति आ गया, जिसके बाद मारपीट हुई। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।