35-रोहतक के सलारा मोहल्ला में युवा वकील की मौत के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया
रोहतक। शहर के सल्लारा मोहल्ले के वकील संदीप कुमार (31) बुधवार सुबह घर पर ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटके मिले। परिवार के लोग उतारकर उन्हें पीजीआई ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार शादी की तैयारी कर रहा था। उनकी मौत पर वीरवार को जिला अदालत में वकील कार्य बहिष्कार रखेंगे।
सल्लारा मोहल्ला चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि संदीप कुमार ने एलएलबी कर रखी थी। तीन-चार साल से जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि शाम को खाना खाकर सो गए। सुबह उठकर कोर्ट जाने के लिए तैयार हुए। नहाने के बाद ऊपर कमरे में चले गए।
जब काफी देर तक नीचे नहीं आए तो परिजनों ने ऊपर जाकर देखा। संदीप फंदे से लटके हुए थे। उन्हें तुरंत नीचे उतारकर परिजन पीजीआई ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि परिवार संदीप की शादी की तैयारी कर रहा था। रिश्ते के लिए बात भी चल रही थी। पुलिस को यह नहीं पता लग पाया कि आखिरकार वकील ने यह कदम क्यों उठाया।
-
आदर्श नगर में वरिष्ठ वकील की मौत
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि बुधवार को जिला बार के वरिष्ठ वकील आदर्श निवासी भूपेंद्र सिंह (50) की ह्दयाघात से मौत हो गई। ऐसे में बुधवार को वकीलों ने कार्य बहिष्कार रखा।