फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधि शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा विधि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के विधि विभाग को देश के श्रेष्ठ विधि संस्थानों में से एक बनाने के लिए एमडीयू कई नूतन पहल करेगा। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सोमवार को विधि विभाग का दौरा किया व विधि विभाग को विधि शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने बारे विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों से गहन विचार-मंथन किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विधि विभाग के शिक्षकों से विद्यार्थियों की लीगल स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्रिमिनल लॉ, सिविल लॉ, रेवेन्यू लॉ, लेबर लॉ, कॉरपोरेट लॉ समेत विधि के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़े विशेषज्ञों को विभाग से जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को विधि क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी मिले और विद्यार्थी यहां से लॉ प्रोफेशनल्स बनकर निकलें। उन्होंने शिक्षकों से कक्षाओं को इंटरेस्टिंग, इंटरेक्टिव और एंगेजिंग बनाने का आह्वान किया।
विधि विभाग के अध्यक्ष डाॅ. जितेन्द्र ढुल ने कुलपति को विभाग की विकास यात्रा से अवगत करवाया और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। विधि विभाग के शिक्षकों ने भी इस दौरान विभाग को उत्कृष्ट बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण इनपुट साझा किए। विधि विभाग ने इस दौरान मूट कोर्ट, सेमिनार रूम, आंबेडकर हॉल के नवीनीकरण की योजनाओं बारे चर्चा की और विभाग की लाइब्रेरी के विस्तारण की बात रखी। कुलपति ने कहा कि विधि विभाग को उत्कृष्ट विधि संस्थान बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और योजनाबद्ध ढंग से इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। अंत में विधि विभागाध्यक्ष डा. जितेन्द्र ढुल ने कुलपति का इस विजिट के लिए आभार जताया। इस अवसर पर विधि विभाग के प्राध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन





प्रतिभागियों ने जानी जीवन में योग की महता
रोहतक। एमडीयू के सेंटर फॉर यौगिक स्टडीज की ओर से सोमवार को ऑफिशिएटिंग रूल्स एंड रेगुलेशंस ऑफ योग आसन चैंपियनशिप विषय पर विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंटर फॉर यौगिक स्टडीज के निदेशक प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और विस्तार व्याख्यान की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। प्रो. सुरेंद्र कुमार ने जीवन में योग की महता को रेखांकित किया। योग प्रशिक्षक डाॅ. एमएस देसवाल ने बतौर मुख्य वक्ता यह व्याख्यान दिया। उन्होंने योग आसन प्रतियोगिता के नियमों एवं कायदा कानून बारे विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रो. बलवीर आचार्य, डाॅ. जगवंती देसवाल समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें