फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्मचारी ने दे दिया किस्त मिलने की गारंटी का शपथ पत्र

Tue, 16 Apr 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। सीएम फ्लाइंग स्कवाड और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को नगर परिषद और प्रदूषण विभाग कार्यालय पर छापा डालकर जांच की। कार्यालय में सीएम विंडो की कुल 41 शिकायत वर्ष 2023 से अब तक प्राप्त हुई इनमें सात शिकायत लंबित मिली।
सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक सहदेव के नेतृत्व में एक टीम नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। इस दौरान लाभार्थियों से पूछताछ में टीम को एक शपथ पत्र भी मिला था, जो नप के टीसीओ शिव कुमार ने दे रखा है। यह शपथ पत्र शिव कुमार ने बहादुरगढ़ निवासी रोशनी पत्नी हवासिंह को दे रखा है, जिसमें साफ तौर पर इस योजना के तहत लाभार्थी को किश्त देने की गारंटी दे रखी है। इस बारे में नप के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को भी अवगत करा दिया गया है। नियम के अनुसार नप का कोई कर्मचारी व अधिकारी इस तरह से किसी लाभार्थी को शपथ पत्र नहीं दे सकता। ऐसे में कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पहुंची। कार्यालय में सहायक पर्यावरण अभियंता अमित हाजिर मिले। क्षेत्रीय अधिकारी नवीन गुलिया और सहायक पर्यावरण अभियंता सरकारी कार्य से बाहर गए हुए मिले। अनुबंध आधार पर कार्यालय में कार्यरत एलए पूजा गैर हाजिर पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
सीएम फ्लाइंग की टीम ने पीएमएवाई की फाइलों की जांच की है। सभी फाइलें ठीक पाई गई हैं। एक कर्मचारी द्वारा एक लाभार्थी को किश्त की गारंटी का शपथ पत्र दे रखा है। उसकी जांच करवाई जाएगी।

-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद, बहादुरगढ़।






-फोटो 64 : नगर परिषद कार्यालय में पहुंचा सीएम फ्लाइंग दस्ता जांच करते हुए।

-फोटो 65 : हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जांच के लिए पहुंचे सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें