06. नेकीराम कॉलेज में प्रोफेसर सुरेंद्र सांगवान की वर्ड्स एंड विजडम पुस्तक का विमोचन करते शिक्
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सांगवान की पुस्तक ‘वर्ड्स एंड विजडम अन इंट्रोडक्शन टू इंडियन लिटरेचर इन इंग्लिश’ का मंगलवार को विमोचन हुआ। यह बीए पांचवें सत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अकादमिक ग्रंथ है। पुस्तक भारतीय अंग्रेजी साहित्य को समझने में सहायता करेगी। प्रोफेसर सांगवान को शिक्षा जगत में 32 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दस अन्य पुस्तकें भी लिखी हैं। संवाद