24महम02-भैणी महाराजपुर में कुएं के जीर्णोद्धार का शुभारंभ करते सांसद रामचंद्र जांगड़ा व अन्य।
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने भैणी महाराजपुर की सरपंच दर्शना देवी की अध्यक्षता में गांव के ऐतिहासिक कुएं के सुंदरीकरण का शुभारंभ किया। एडवोकेट रंजना रापड़िया ने बताया कि गांव का यह ऐतिहासिक कुआं है। कभी यह जनता की प्यास बुझाता था। अब इसे फिर से इस लायक किया जाना है।
सरपंच ने बताया कि पंचायत की ओर से कुएं का सुंदरीकरण किया जाना है। सांसद ने सांसद निधि से 4 लाख से ऊपर का कार्य कराया है। इसके अलावा, गांव की चौपाल के लिए बजट मुहैया कराया गया है। खेतों के रास्ते पक्के कराने, गांव में व्यायामशाला बनवाने व पुस्तकालय बनवाने के कार्य किए हैं। इससे गावं में खुशी का माहौल है। इस मौके पर सरपंच पति अत्तर सिंह रापड़िया, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, एडवोकेट रंजना रापड़िया, महंत सतीश दास मौजूद रहे।
फोटो 02 भैणी महाराजपुर में कुएं के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन करते सांसद व अन्य। स्रोत : पार्टी