फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देर रात वृद्धा को चाकू मारकर मोबाइल फोन, 2500 रुपये छीन ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के गोहाना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में मंगलवार देर रात दाे युवक एक वृद्धा को चाकू मार कर उसका मोबाइल व पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में 2500 रुपये थे। पेट पर हुए चाकू के वार को महिला ने अपने दाएं हाथ पर झेला। इससे वह लहूलुहान हो गई। वृद्धा अपनी बेटी के घर से लौट रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी देवी ने कहा है कि वह मंगलवार को महावीर कॉलोनी में रहने वाली बेटी सोनिया के पास गई थी। वहां से रात को लौटते समय 10 वर्षीय नाती वंश मेरे साथ था। गली में पीछे से दो लड़के आए। एक ने मेरी गर्दन पकड़ ली व दूसरे ने पेट पर चाकू से वार किया। चाकू देखकर अपना दायां हाथ आगे कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो चोट से खून निकल आया। युवकों ने मुंह दबाकर हाथ से थैली छीन ली। इसमें मोबाइल फोन और पर्स था। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक भाग गए। शोर मचाने पर परिवार के लोग वहां आए और हाथ से खून बहता देखकर मुझे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने इलाज किया।
वर्जन
कृष्णा कॉलोनी में वृद्धा से मोबाइल फोन और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। वृद्धा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निरीक्षक सत्यपाल, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें