फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाईन टास्क पूरा कर 10 मिनट में 5 हजार कमाने का लालच देकर 21800 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। ऑनलाइन टास्क पूरा कर 10 मिनट में पांच हजार रुपये कमाने का लालच देकर 21,800 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना महम पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
महम के वार्ड नंबर सात निवासी प्रतीक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसे 26 नवंबर दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर ऑनलाईन लिंक आया। इसमें पार्ट टाइम जॉब की जानकारी देते हुए लिंक पर क्लिक करते ही एक मोबाइल नंबर सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिंक पर क्लिक करने पर 88 रुपये बैलेंस दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि 2-3 मिनट के टास्क होंगे। आप 1 हजार से 5 हजार रुपये 10 मिनट में कमा सकते हैं। उन्होंने पहले टास्क में मर्चेंट में आर्डर प्लेस करा कर 300 रुपये रिचार्ज करने के लिए कहा। अगले टास्क में खाली बैलेंस का मैसेज आया। इसके बाद 500 रुपये का रिचार्ज करने फिर 2000 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि कमीशन के साथ बैंलेस वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद 7000 रुपये, फिर दस हजार रुपये व बाद में 41 हजार रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। इस पर ठगी का अंदेशा हुआ। ठगों ने 21,800 रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें